![]() |
लखनऊ आज राजभवन में उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एस.के. मोदनवाल ने शिष्टाचार भेंट की।
भेंट के दौरान संगठन द्वारा मानवाधिकार संरक्षण, सूचनाधिकार जागरूकता तथा जनहित में किए जा रहे विभिन्न सामाजिक कार्यों पर विस्तार से चर्चा हुई। मोदनवाल ने संगठन की गतिविधियों, जन-जागरूकता अभियानों और समाज के वंचित वर्गों के लिए किए जा रहे प्रयासों की जानकारी राज्यपाल को दी।
राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने संगठन के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि मानवाधिकारों की रक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति निरंतर सजग रहना समय की आवश्यकता है। उन्होंने समाज में जागरूकता बढ़ाने वाले ऐसे प्रयासों को अत्यंत सराहनीय बताया।
यह मुलाकात सौहार्दपूर्ण एवं सकारात्मक वातावरण में संपन्न हुई।

