महराजगंज: थाना बृजमनगंज का पुलिस अधीक्षक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज के पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना बृजमनगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान थाना कार्यालय, अभिलेखों की स्थिति, जनसुनवाई कक्ष, साइबर हेल्प डेस्क, महिला हेल्प डेस्क, मालखाना एवं शस्त्रागार का गहन अवलोकन किया गया।


निरीक्षण के क्रम में पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के सुव्यवस्थित संधारण, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निस्तारण तथा जनशिकायतों पर त्वरित व पारदर्शी कार्रवाई के निर्देश दिए। साइबर अपराध एवं महिला संबंधी मामलों में विशेष संवेदनशीलता और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने पर भी बल दिया गया।


इसके साथ ही क्षेत्र में शांति व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों को अनुशासन, सतर्कता, तत्परता एवं जनसेवा के प्रति पूरी निष्ठा से कार्य करने का संदेश भी दिया गया।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)