नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर भगाने वाला आरोपी घुघली पुलिस के हत्थे चढ़ा

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत घुघली थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थानाध्यक्ष घुघली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नाबालिग लड़की को शादी का झांसा देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।


मामला मु0अ0सं0 367/2025, धारा 137(2) BNS से संबंधित है, जिसमें नामजद अभियुक्त विशाल चौधरी पुत्र कमलेश चौधरी, निवासी बरवा चमइनियां, थाना घुघली, जनपद महराजगंज, उम्र 21 वर्ष—पर आरोप था कि उसने नाबालिग लड़की को बहला–फुसलाकर शादी का प्रलोभन दिया और अपने साथ भगा ले गया।


घटना के बाद से पुलिस टीम लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। विश्वसनीय सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 12 दिसंबर 2025 की सुबह लगभग 08:55 बजे आरोपी विशाल चौधरी को दबोच लिया।


गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)