![]() |
सबसे अधिक दिक्कत उन छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है, जो इसी रास्ते से स्कूल पढ़ने जाते हैं। पानी भरे रास्ते से गुजरना बच्चों के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है, बावजूद इसके गांव के जिम्मेदार लोग इस गंभीर समस्या पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के जिम्मेदार कभी मौके पर आकर स्थिति देखने तक नहीं आते, जिससे समस्या जस की तस बनी हुई है। कई बार शिकायत के बावजूद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई।
अब ग्रामीणों को उम्मीद है कि खबर सामने आने के बाद संबंधित अधिकारी और जनप्रतिनिधि संज्ञान लेंगे और जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान कराया जाएगा।

