कोल्हुई, महराजगंज। कोल्हुई बृजमनगंज मार्ग पर स्थित प्राथमिक विद्यालय सोनचिरैया परिसर में स्थित पुराने जर्जर भवन कि नीलामी आगामी 15 अक्टूबर को होना सुनिश्चित है। यह जानकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका संगीता वर्मा ने दी। उन्होंने एक विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि खण्ड शिक्षा अधिकारी बृजमनगंज के आदेश के क्रम में लगभग 60 वर्ष पूर्व निर्मित भवन पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। उक्त भवन की नीलामी की जानी है। भवन की नीलामी दिनांक 15 अक्टूबर को दिन में 2 बजे की जायेगी। नीलामी में भाग लेने वाले आवेदकों में जो सबसे अधिक धनराशि की बोली लगाएगा उसी को भवन ध्वस्तीकरण के लिए दिया जाएगा नीलामी में भाग लेने के लिए भारी संख्या में जनता उपलब्ध है
