अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्था की बैठक

Anonymous
By -
0

अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण सेवा संस्थान की एक संगोष्ठी आज रामचंद्रपुरम कालोनी, बदायूं रोड पर आयोजित की गई जिसमें विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा के साथ साथ बहराइच में स्वर्गीय श्री राम गोपाल मिश्रा की निर्मम हत्या पर गहरा दुख व्यक्त किया गया और उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई। आज की संगोष्ठी में एब्स के राष्ट्रीय सचिव के अलावा प्रदेश अध्यक्ष, उत्तर प्रदेश श्री शशिकांत मिश्रा जी, दिल्ली प्रदेश प्रभारी डॉक्टर श्री डी के मिश्रा जी, बरेली मंडल अध्यक्ष श्री ठाकुर दास मिश्रा जी, जिला अध्यक्ष, पीलीभीत श्री भरत उपाध्याय जी, बरेली मंडल अध्यक्ष, (युवा प्रकोष्ठ) श्री पवन मिश्रा जी, जिला सचिव श्री अमित शर्मा जी, मंडल सचिव श्री विश्वनाथ मिश्रा जी एवं श्री आर एन दीक्षित जी, जिला संरक्षक, बरेली, श्री राम कृष्ण शर्मा जी, श्री संतोष उपाध्याय जी, श्री राकेश सारस्वत जी, डॉक्टर कुलदीप शर्मा, विवेक शर्मा, अनिल शर्मा, राकेश कुमार शर्मा, गंगा प्रसाद शर्मा, सुधीर कुमार शर्मा, राम पाल शर्मा जी सहित संगठन के अनेक सदस्यो ने भाग लिया। मंच का संचालन जिला सचिव, श्री अमित शर्मा जी ने किया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)