Maharajganj : वेलसड़ के युवक की राप्ती नदी मे डुबने से हुई मौत

Satya Prabhat News
By -
0

 महराजगंज जनपद के बृजमनगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा वेलसड़ के एक युवक रविवार की सुवह शौच के लिए गया कि अचानक पैर फिसल जाने के कारण नदी मे डुब गया । प्राप्त जानकारी के अनुसार कन्हई पुत्र मिठठु चौहान उम्र लगभग 50 वर्ष जो रविवार को शौच के लिए राप्ती नदी पर गया था जहाँ पैर फिसल जाने से डुब गया । जानकारी होने पर पूरा गांव शोकाकुल है। ग्रामप्रधान वेलसड़ रामदयाल चौहान की सुचना पर नायब तहसील फरेन्दा अंकित अग्रवाल व चौकी प्रभारी धानी भुपेन्द्र सिह ,अरविन्द यादव, मौके पर पहुँच गये और 26 वी पीएस सी गोरखपुर वी० दल के जवान पी० सी आयुष्मान दीपक , एससी सन्तोष सिह, का अर्जुन मौर्या , हर्ष चौहान, रजनीकान्त, कमलेश शर्मा, महेश गुप्ता राहुल दुबे पहुंच कर कन्हई की लाश को तलाशने ने लगे रहे। उक्त घटना से पुरा गाँव शोकाकुल है। परिजनो का रोरोकर बुरा हाल हो गया है। ग्रामप्रधान व ग्रामीणो ते बताया कि कन्हई ही अपने घर का मुख्य कमाऊ व्यक्ति था। मेहनत मजदुरी कर परिवारवालो का भरण पोषण करता था। इस अवसर पर तहसीलदार फरेन्दा अंकित अग्रवाल , कानूनगो राधेश्याम चौरसिया, लेखपाल अवधेश, आपदा मित्र वीरेन्द्र यादव , का० अनुपतिवारी, का ० रामनवल यादव, वीरेन्द्रयादव, निजामुद्दीन सिद्दीकी सहित समाजसेवी राहुल शर्मा, राजीव सैनी सहित भारी संख्यामे ग्रामीण उपस्थित रहे मौके पर मौजूद चौकी प्रभारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने बताया तलाश जारी है 



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)