Maharajganj: भारत-नेपाल सीमा पर नशे के सामान के साथ युवक गिरफ्तार

Anonymous
By -
0

भारत-नेपाल की अन्तर्राष्ट्रीय सोनौली सीमा पर भारी मात्रा में चरस बरामद कर एक नेपाल के युवक को पुलिस व एसएसबी की टीम ने गिरफ्तार किया है भारत-नेपाल के सोनौली सीमा पर पुलिस व एसएसबी की संयुक्त टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान वहां से एक युवक आता दिखाई दिया। टीम ने जब उसे रोकने का प्रयास किया तो वह भागने लगा श्यामकाट बाग के पास पुलिस ने दौड़ाकर उसे पकड़ा और तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से भारी मात्रा में चरस बरामद किया गया। अभियुक्त माइकल खड़का (21 वर्ष) पुत्र नरबहादुर निवासी ग्राम माड़ी थाना वार्ड नंबर 4 रोल्पा जनपद लिबांग, लुंबिनी नेपाल के पास से चरस की 110 गोलियां 1031 ग्राम चरस बरामद किया गया है अभियुक्त माइकल पर मुकदमा संख्या 175/24 धारा 8, 20, 23 एनडीपीएस एक्ट का केस पंजीकृत कर उसे जेल भेजा गया है।
Maharajganj: Satya Prabhat News 
संवाददाता शशांक राय

न्यूज़ संपादक विष्णु गुप्ता  
संपर्क , +91 8953791970 





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)