महराजगंज: खतरे के निशान से ऊपर बह रही रोहिन नदी- केन्द्रीय जल आयोग केन्द्र त्रिमुहानी कर रहा निगरानी

Satya Prabhat News
By -
0

त्रिमुहानी नदी 

महराजगंज फरेन्दा तहसील व ब्लॉक क्षेत्र के पूर्वी छोर पर बहने वाली रोहिन नदी का जलस्तर लगातार तेजी से बढ़ रहा है और नदी खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर बह रही है 


केन्द्रीय जल आयोग द्वारा स्थापित बाढ़ पूर्वानुमान केन्द्र त्रिमुहानी पर तैनात अनिरुद्ध कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिनांक 18 सितम्बर -2025 को शाम करीब 5 बजे रोहिन नदी के किनारे लगे बाढ़ सचेतक मीटर गेज की रीडिंग ली गई तो खतरे के निशान से 75 सेमी ऊपर नदी बह रही है जिससे बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं 


वहीं आसपास के भैसहिया, रामनगर, झावाकोट, और बरातगाड़ा सहित तमाम गांवों के लोगों में नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को लेकर चिन्ता बनी हुई है, क्योंकि अगर यह क्रम जारी रहा तो बन्धा टूटने का खतरा बढ़ता जाएगा जिससे फसल के साथ ही साथ उनके घर भी जलमग्न हो जायेंगे 


झावाकोट और बरातगाड़ा के किसान राकेश सिंह, अजित यादव, श्यामसुंदर, मूलचन्द, सुरेश, महेन्द्र, हरिराम सिंह, कौशल किशोर, देवेन्द्र यादव, ब्रम्ह देव , लालसा सहानी, करन, गोविन्द सहित अन्य ने शासन प्रशासन से बन्धे के निगरानी की मांग किया है 



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)