भारत-नेपाल सोनौली सीमा पर कानून-व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक महराजगंज का भ्रमण

Satya Prabhat News
By -
0

नेपाल राष्ट्र में उत्पन्न अशांति के दृष्टिगत भारत-नेपाल सोनौली सीमा पर कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, महराजगंज द्वारा स्थानीय पुलिस एवं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के साथ क्षेत्र का भ्रमण किया गया। इस दौरान उन्होंने सीमा क्षेत्र में  सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा स्थानीय जनता को शांति और सुरक्षा का आश्वासन दिया।

पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों को शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को सतर्कता बरतने, समन्वय के साथ कार्य करने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने का निर्देश दिया। 

स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा बल पूर्णत सजग हैं तथा सीमा क्षेत्र में शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। आमजन से अपील की जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और शांति बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)