महराजगंज पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट के वांछित अभियुक्त की गिरफ्तारी

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीणा के निर्देशानुसार जनपद में वांछित/वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन, क्षेत्राधिकारी निचलौल शिव प्रताप सिंह के पर्यवेक्षण, एवं थानाध्यक्ष ठूठीबारी महेन्द्र मिश्र के कुशल नेतृत्व में थाना ठूठीबारी पुलिस ने महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है।

थाना ठूठीबारी पर पंजीकृत मुकदमा संख्या 100/2025, धारा 2(ख)(XX), 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट के तहत वांछित अभियुक्त सुरेन्द्र कुमार दुबे उर्फ मनोज द्विवेदी, पुत्र दुर्गा द्विवेदी, निवासी गड़ौरा, थाना ठूठीबारी, जनपद महराजगंज हाल पता: सिन्दुरिया टोला, भगवानपुर, थाना सिन्दुरिया।

महराजगंज, उम्र 50 वर्ष को पुलिस टीम ने दिनांक 04.09.2025 को सुबह करीब 09:30 बजे जमुईकला मोड़ से मुखबिर की सूचना के आधार पर नियमानुसार हिरासत में लिया। अभियुक्त को अग्रिम विधिक कार्यवाही हेतु माननीय न्यायालय, महराजगंज के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)