SiddharthNagar News: नवरात्रि में दुर्गा मंदिर तोड़ने पर हंगामा, सांसद जगदंबिका पाल धरने पर

Satya Prabhat News
By -
0


सिद्धार्थनगर जिले में नेशनल हाईवे-28 के किनारे स्थित एक पुराने दुर्गा मंदिर को प्रशासन ने बिना पूर्व सूचना के बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। यह घटना नवरात्रि के दूसरे दिन घटना घटी, जिससे स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। 


BJP सांसद जगदंबिका पाल ने प्रशासन की इस कार्रवाई की कड़ी निंदा की और मौके पर धरने पर बैठ गए। मंदिर को अतिक्रमण या सड़क विस्तार के नाम पर तोड़ा गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मंदिर दशकों पुराना है और धार्मिक महत्व का केंद्र रहा है। नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा की पूजा चल रही थी, इसलिए कार्रवाई ने भावनाओं को चोट पहुंचाई।


सुबह होते ही सैकड़ों ग्रामीण मंदिर स्थल पर जमा हो गए। उन्होंने नारेबाजी की और मंदिर दोबारा बनाने की मांग की। पुलिस ने मौके पर भारी सुरक्षा बल तैनात कर दिया।


डुमरियागंज लोकसभा सीट से BJP सांसद जगदंबिका पाल तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने DM और SP को फोन पर फटकार लगाई और कहा, "नवरात्रि में मंदिर तोड़ना धार्मिक भावनाओं का अपमान है। क्या प्रशासन जिले का मालिक बन गया है?" गुस्से में उन्होंने धरना शुरू कर दिया। साथ ही, नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद माधव भी समर्थन में पहुंचे।




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)