महराजगंज पुलिस अधीक्षक के द्वारा वांछित - वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के कुशल दिशा निर्देशन में गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत
थानाध्यक्ष फरेन्दा के कुशल नेतृत्व में थाना स्थानीय पर गठित पुलिस टीम उ0नि0 गंगाराम यादव मय हमराह का० आज्ञाराम यादव, का0 अमन सिंह, का0 अनिल यादव प्रथम के द्वारा एक नफर अभियुक्त अमित पाण्डेय पुत्र स्व० कृष्णकान्त पाण्डेय उम्र करीब 32 वर्ष निवासी
मथुरानगर थाना फरेन्दा जनपद महराजगंज से मु0अ0सं0-230/2025 धारा 69 भा०न्या०सं० को आज दिनांक 04.09.2025 को समय करीब 14.35 बजे अभियुक्त को एम०पी० पब्लिक स्कूल मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

