महराजगंज पुलिस, एसओजी व स्वाट टीम की संयुक्त कार्यवाही, अंतर्जनपदीय 6 शातिर चोर व जालसाज अभियुक्त गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0

सत्य प्रभात न्यूज़ – संवाददाता विष्णु गुप्ता 

महराजगंज पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियो पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा गम्भीर प्रवृत्ति से सम्बन्धी अपराध के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान में प्रभावी कार्यवाही हेतु व 


अपर पुलिस अधीक्षक जनपद महराजगंज व क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में थाना भिटौली पुलिस व एसओजी टीम व स्वाट टीम के संयुक्त प्रयास से 06 नफर अभियुक्तगणों के पास से चोरी के सामान की बरामदगी करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।  


अपराध करने का तारीका अभियुक्तगण रास्ते में राहगीरों के सामने कागज व रुपयो की मिली जुली गड्डी गिराकर उस गड्डी से धन प्रदान करने का लालच देकर व बहला फुसलाकर बुलाते है तथा उनके पास मौजूद धन व गहने लेकर फरार हो जाते है । 


कुछ परिस्थितियों में इनके द्वारा महिलाओं को अन्धविश्वास (भूत प्रेत/झाड़ फूक) का हवाला देकर व उनके तथा उनके परिवार के सदस्यो के भविष्य को उज्ज्वल बनाने की उम्मीद देकर उनसे अनुचित धन व आभूषण ले लेते है एवं फरार हो जाते हैं । 


इस प्रकार अभियुक्तगण द्वारा खास तौर पर महिलाओं को भावनात्मक रुप से अपने बातो व झूठी उम्मीदो में उलझाकर या तो उनके रुपये व गहने चुरा लेते है या उनसे ठगी कर लेते हैं ।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)