![]() |
महराजगंज भिटौली थाना क्षेत्र के पिपरा खादर गांव के समीप एक ट्रेलर में अचानक आग लग गई आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। ट्रक में मौजूद चालक, खलासी और मालिक ने समय रहते कूदकर अपनी जान बचा ली हादसे में ट्रक मालिक झुलस गया, जिसे इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, घुघली थाना क्षेत्र के गोपाला से एक ट्रेलर ट्रक गोरखपुर के सोनबरसा बाजार में एजेंसी पर जा रहा था ट्रक मालिक के मुताबिक, वाहन में हीटिंग की समस्या आ रही थी, जिसे ठीक कराने के लिए वे सोनबरसा जा रहे थे। जैसे ही ट्रक पिपरा खादर गांव के पास पहुंचा, अचानक ट्रक में आग लग गई। आनन-फानन में ट्रक में सवार तीनों लोग ट्रक मालिक, ड्राइवर और खलासी ट्रक से कूदकर बाहर निकल आए और घटना की सूचना तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को दी।
घटना की जानकारी मिलते ही भिटौली और घुघली थाने की पुलिस के साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची चूंकि यह स्थान पकड़ी बिशनपुर के समीप है, जो घुघली थाना क्षेत्र से सटा हुआ है, ऐसे में किसी ने घुघली पुलिस को भी खबर कर दी मौके पर भारी भीड़ जुट गई फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया हालांकि तब तक ट्रक जलकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका था। आग की चपेट में आने से ट्रक मालिक के हाथ-पैर और शरीर के कई हिस्से झुलस गए उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल भेजा गया है।

