लखनऊ सीएम के जनता दर्शन में मां के साथ पहुंची बच्ची, बोली-मेरा एडमिशन करवा दिजिये डॉक्टर बनूंगी

Satya Prabhat News
By -
0


लखनऊ में 1 सितंबर 2025 को आयोजित जनता दर्शन कार्यक्रम में कानपुर की एक नन्ही बच्ची मायरा अपनी मां नेहा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने पहुंची। 

मायरा ने मासूमियत भरे अंदाज में सीएम से कहा, योगी जी, मेरा एडमिशन करा दीजिए, मैं बड़ी होकर डॉक्टर बनना चाहती हूं। मायरा की मां ने बताया कि वे कानपुर के स्कॉट्स वर्ल्ड स्कूल में अपनी बेटी का एडमिशन करवाना चाहती थीं, लेकिन काफी समय से कोशिश के बावजूद सफलता नहीं मिली।

मुख्यमंत्री ने मायरा की बात सुनकर तुरंत अधिकारियों को उसके एडमिशन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए और बच्ची को चॉकलेट भी दी। मायरा की मां नेहा ने खुशी जताते हुए कहा कि 

मुख्यमंत्री के आश्वासन से अब उनकी बेटी का एडमिशन हो जाएगा। इस जनता दर्शन में सीएम योगी ने प्रदेश भर से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके त्वरित समाधान के लिए अधिकारियों को निर्देश दिए।



Tags:

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)