महराजगंज फरेंदा पुलिस की बड़ी सफलता - तीन वांछित अभियुक्त गिरफ्तार | Satya Prabhat News

Satya Prabhat News
By -
0


पुलिस अधीक्षक महराजगंज के द्वारा वांछित अभियुक्तों वारण्टियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक महराजगंज के कुशल मार्गदर्शन व क्षेत्राधिकारी फरेन्दा के कुशल दिशा निर्देशन में गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष फरेन्दा के कुशल नेतृत्व में 

थाना स्थानीय पर गठित पुलिस टीम उ0नि0 गंगाराम यादव मय हमराह उ0नि0 सौरभ पटेल, है0का0 इन्द्रप्रकाश सिंह, का0 अनिल यादव, का0 आज्ञाराम यादव, का अमन सिंह, नवनीत यादव व का० उज्जवल दीक्षित के द्वारा वांछित 03 नफर अभियुक्त 1.जालंधर यादव उर्फ वहू पुत्र मोहरत यादव निवासी हरमन्दिर कला टोला मदरहवा थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र करीब 24 वर्ष, 2. शिवम प्रजापति पुत्र दशरथ प्रजापति निवासी बड़हरा विशम्भरपुर थाना कोल्हुई 

जनपद महराजगंज उम्र करीब 19 वर्ष, 3. विक्रम प्रजापति पुत्र रमेश प्रजापति निवास बड़हरा विशम्भरपुर थाना कोल्हुई जनपद महराजगंज उम्र 19 वर्ष सम्बन्धित मु0अ0सं0 255/2025 धारा 304 बीएनएस को आज दिनांक 31.08.2025 को गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की जा रही है।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)