महराजगंज – करंट की चपेट में आने से बाप बेटे की मौत

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज कोतवाली ठूठीबारी थाना क्षेत्र के सुकडहर गांव में शुक्रवार की सुबह करीब नौ बजे करंट की चपेट में बाप, बेटे आकर झुलस गए। दोनों की हालत नाजुक देख ग्रामीणों की मदद से आनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र निचलौल में भर्ती कराया गया। जहां पर डॉक्टरों ने बाप, बेटे की स्वास्थ्य जांच करने के बाद मृत घोषित कर दी। जिसकी जानकारी मिलने ही परिजनों के चीख पुकार मच गई।

जानकारी के मुताबिक सुकडहर निवासी श्रीकांत यादव (57) घर के पीछे मोटर लगे पम्प पर नहाने पहुंचे थे। जहां पर वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। वही कुछ दूर पर खड़े बेटे संतोष यादव (23) पिता को अचानक मोटर पंप पर अचेत देख तत्काल पास पहुंच गया।

जिस दौरान वह भी करंट की चपेट में आकर झुलस गया। फिर कुछ देर बाद बाप बेटे दोनों की मौत हो गई। वही पति और बेटे की मौत के बाद बुजुर्ग महिला कमलावती दहाड़ मारकर चीखने चिल्लाने लगी। घटना को लेकर पूरे गांव में शोक का माहौल बना रहा।

वही इस संबंध में कोतवाली ठूठीबारी थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र मिश्रा के अनुसार हादसे की जानकारी मिली है। मौके पर पुलिस टीम पहुंच आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)