घुघली में रेलवे ट्रैक के पास 22 वर्षीय युवक का शव बरामद, हाथ – पैर बंधे मिले

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज में सोमवार सुबह 7:00 लगभग घुघली थाना क्षेत्र में एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मिली जानकारी के मुताबिक, घुघली रेलवे स्टेशन के स्टेशन मास्टर ने सुबह करीब 7 बजे पुलिस को 

सूचना दी कि कप्तानगंज – घुघली रेलवे लाइन पर खुशहालनगर रेलवे स्टेशन के पास पिलर संख्या 350/7 के निकट एक शव पड़ा हुआ है।सूचना पर थानाध्यक्ष घुघली, चौकी प्रभारी जखीरा और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। 

जांच के दौरान पाया गया कि शव करीब 22 वर्षीय युवक का है, जिसके दोनों हाथ और दोनों पैर बंधे हुए थे। शव खुशहालनगर रेलवे स्टेशन से करीब 400 मीटर आगे कप्तानगंज की तरफ रेलवे ट्रैक किनारे मिला।

घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक और फील्ड यूनिट की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया मृतक की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन अब तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया है इस संबंध में घुघली थानाध्यक्ष कुंवर गौरव सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)