महराजगंज ( पनियरा ) स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगे का अपमान,ग्राम प्रधान और छात्राएं बनीं लापरवाही का शिकार

Satya Prabhat News
By -
0


महाराजगंज। पनियरा ब्लॉक के ग्राम सभा कमासिन खुर्द के प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एक बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है। इस कार्यक्रम के दौरान, जहां तीन छात्राओं ने तिरंगे के रंग की साड़ियाँ पहनकर कार्यक्रम में हिस्सा लिया, वहीं उनमें से दो ने तिरंगे को उल्टा पहन रखा था। साड़ियों में हरा रंग ऊपर और केसरिया रंग नीचे था, जो राष्ट्रीय ध्वज का सीधा अपमान है।

यह लापरवाही केवल छात्राओं तक ही सीमित नहीं रही। गांव की ग्राम प्रधान ने भी अपने हाथों में एक छोटा झंडा उल्टा पकड़कर फोटो खिंचवाई। इस तस्वीर में भी तिरंगे का केसरिया रंग नीचे और हरा रंग ऊपर दिखाई दे रहा है। इन तस्वीरों को एक युवक द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए जाने के बाद ये तेजी से वायरल हो रही हैं, जिससे स्थानीय लोगों में भारी गुस्सा है।

सबसे दुखद बात यह है कि इस पूरी घटना के दौरान विद्यालय के हेड मास्टर मूकदर्शक बने रहे। उन्होंने इस बड़ी गलती को रोकने या सुधारने का कोई प्रयास नहीं किया, जिससे राष्ट्रीय ध्वज का अपमान हुआ। इस घटना को लेकर स्थानीय लोग जिम्मेदार लोगों, खासकर ग्राम प्रधान और हेड मास्टर के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। यह घटना  क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)