महराजगंज। अवैध तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना कोल्हुई क्षेत्र के परसौना के पास से पुलिस ने बीती रात गश्त व चेकिंग के दौरानअभियुक्त नदीम खान पुत्र सईद खान नि0 हाउस नं0 10 मोहल्ला बस्ती मारहरा कुसवा थाना मारहरा कोतवाली जनपद एटा उम्र करीब 40 वर्ष के कब्जे से नेपाल राष्ट्र तस्करी हेतु ले जाये जा रहे एक अदद पिकअप अशोक लिलैण्ड मॉडल बड़ा दोस्त वाहन सं0 UP82AT4966 पर लदा हुआ 48 बोरी अवैध यूरिया (भारत ब्राण्ड) बरामद किया गया
तलाशी में वाहन से 48 बोरी अवैध यूरिया बरामद हुई। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने वाहन समेत माल कब्जे में ले लिया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई के बाद इलाके में अवैध तस्करों में हड़कंप मच गया है।

