महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ करते समय थाईलैंड की महिला समेत तीन लोग गिरफ्तार।

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज एसपी सोमेंद्र मीना के निर्देशन में SSB और पुलिस की संयुक्त टीम ने NH-24 पर की कार्रवाई नेपाल से बिना इमिग्रेशन भारत में प्रवेश कर रही थी विदेशी महिला, गाड़ी और मोबाइल जब्त

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देशन में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध तस्करी, घुसपैठ व आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी है SSB की 66वीं वाहिनी और थाना सोनौली पुलिस की संयुक्त टीम ने एक थाईलैंड मूल की महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जो नेपाल से अवैध रूप से भारतीय सीमा में दाखिल हो रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर सुबह करीब 05:10 बजे जानकारी मिली कि एक विदेशी महिला वाहन संख्या UP 53 ES 2289 से अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर सोनौली से गोरखपुर की ओर जा रही है। कम्पनी कमांडर निरीक्षक सामान्य कुमार पवन के नेतृत्व में SSB की टीम ग्राम महुअवा के पास NH-24 पर पहुंची और संदिग्ध वाहन को सुबह 05:38 बजे रोका। तलाशी में एक महिला सहित तीन व्यक्ति सवार पाए गए।

महिला ने पहचान पत्र के रूप में थाईलैंड का पासपोर्ट दिखाया, जिसमें उसका नाम सुपारपोन ( उम्र 43 वर्ष ) पासपोर्ट नंबर AC 4759836, तथा वीजा संख्या 9030706BO दर्ज था। 

पूछताछ में पता चला कि महिला ने नेपाल से बिना वैध इमिग्रेशन प्रक्रिया के भारत में प्रवेश किया था उसने यह भी स्वीकार किया कि उसे कैलाश यादव नामक व्यक्ति द्वारा बुलाया गया और उसी ने वाहन की व्यवस्था की थी, जिसे इंदु उर्फ वसीम अहमद चला रहा था।

जांच के दौरान महिला के बैग से ₹16,770 नकद थाई मुद्रा, UAE दिरहम, एक पुराना ₹1000 का नोट, तथा एक Vivo Y200 मोबाइल बरामद हुआ।

कैलाश यादव के पास से Oppo F27 Pro Plus और इदू के पास से Realme 14 Pro Plus मोबाइल भी जब्त किए गए।

तीनों अभियुक्तों को मौके पर ही गिरफ्तार कर थाना सोनौली को सुपुर्द किया गया। इस संबंध में मु.अ.सं. 78/2025, धारा 61(2) BNS व 14 विदेशी अधिनियम 1946 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण 

सुपारपोन, उम्र 43 वर्ष, मूल निवासी थाईलैंड - कैलाश यादव, पुत्र रामकिशुन यादव, उम्र 37 वर्ष, ग्राम पुरुषोत्तमपुर, थाना परसामलिक, महराजगंज - इदू उर्फ वसीम अहमद, उम्र 29 वर्ष, ग्राम खरहरवा, थाना कोल्हुई, महराजगंज

महराजगंज पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे निरंतर अभियान का यह प्रत्यक्ष परिणाम है। उनके नेतृत्व में SSB और जनपदीय पुलिस के समन्वय से सीमा पार होने वाली तस्करी, घुसपैठ व अन्य अवैधानिक कार्यों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी है। यह सफलता सीमा सुरक्षा और स्थानीय जनमानस में विश्वास को और भी मजबूत करती है।

गिरफ्तार करने वाली SSB एफ कम्पनी 66वीं वाहिनी टीम का नाम निरीक्षक सामान्य कुमार पवन, आ0सा0 हरिओम, आ0सा0 सूरज प्रताप सिंह, आ0सा0 महिला रंजीत कौर,आ0सा0 महिला खुश्बू कुमारी शामिल रहे।


Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)