महराजगंज लापरवाही की भेंट चढ़ी भैंस, किसान को ₹80 हजार का नुकसान

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज जनपद के नौतनवां थाना क्षेत्र के अड्डा बाजार रामनगर चौराहे पर बृहस्पतिवार सुबह करीब 6 बजे करंट लगने से एक भैंस की मौत हो गई। घटना ने एक बार फिर बिजली विभाग की लापरवाही को उजागर कर दिया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि जर्जर तारों और खंभों की वजह से क्षेत्र में आए दिन हादसे हो रहे हैं। कुछ समय पहले भी एक किसान का जानवर इसी तरह करंट की चपेट में आकर मर गया था। कई बार शिकायत करने के बावजूद विभाग ने समस्या का समाधान नहीं किया।

पीड़ित किसान राजू यादव ने बताया कि भैंस की मौत से उन्हें लगभग ₹80,000 का नुकसान हुआ है। उन्होंने सरकार से मुआवजे की मांग की है। वहीं, ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही बिजली व्यवस्था दुरुस्त नहीं हुई, तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।

यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या बिजली विभाग केवल बिल वसूलने तक ही सीमित है और जनता की सुरक्षा से उसका कोई सरोकार नहीं?

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)