महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशन में वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना नौतनवा पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए चोरी के एक मामले में दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
दिनांक 26.08.2025 को कमलावती देवी, पत्नी रामशरण, निवासी ग्राम सिसवा तौफिर, थाना नौतनवा, जनपद महराजगंज ने थाना नौतनवा में प्रार्थना पत्र देकर सूचित किया कि दिनांक 08.08.2025 को वह अपनी पुत्री सुन्दरी के साथ राखी बांधने हेतु अपने मायके सिद्धार्थनगर गई थीं।
दिनांक 18.08.2025 को घर लौटने पर उन्होंने पाया कि उनके घर का पिछला ताला टूटा हुआ था और बक्सा व आलमारी में रखा सामान बिखरा पड़ा था। सोने की कान की बाली, टॉप्स, झुमका, दो कील व अन्य सामान चोरी हो गया था। इस सूचना पर थाना नौतनवा में मु0अ0सं0 145/2025, धारा 305(ए), 317(2), 331(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीकृत किया गया।
मामले के अनावरण हेतु थानाध्यक्ष, नौतनवा द्वारा गठित पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर दिनांक 27.08.2025 को समय 02:50 बजे राधा रानी इंडियन गैस सर्विस के पास पुलिया से दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया।

