![]() |
| फाइल फोटो |
गोरखपुर के कैंपियरगंज थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है एक प्राइवेट मेडिकल स्टोर पर इलाज के लिए गई एक महिला को इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई।
इस मामले में परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक लाल बहादुर मौर्या पर लापरवाही का आरोप लगाया है यह घटना कैंपियरगंज नगर पंचायत के करमैनी रोड के रेलवे गेट के पास स्थित ओम पैथोलॉजी एवं मेडिकल स्टोर पर हुई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार परिजनों का कहना है कि इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की हालत बिगड़ गई और उसकी तत्काल मृत्यु हो गई। इस मामले में स्थानीय पुलिस को सूचित किया गया है, और जांच शुरू की गई है।

