महराजगंज फरेंदा क्षेत्र में ट्रैक्टर - ट्राली पलटने से युवक की मौत

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज फरेंदा थाना क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई ग्राम सभा बरातगाड़ा झावाकोट में रोहिन नदी के पश्चिमी तटबंध पर मिट्टी डालते समय एक ट्रैक्टर-ट्राली पलट गई हादसे में चालक की मौत हो गई।

झावाकोट निवासी गौतम निषाद (18) ट्रैक्टर – ट्राली से मिट्टी गिरा रहा था इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया गौतम ट्राली के नीचे दब गया फरेंदा पुलिस ने घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनकटी ले गई वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

स्थानीय लोगों के अनुसार, यह हादसा साइड देने – लेने के दौरान हुआ वाहन कृषि कार्य के लिए आरटीओ में पंजीकृत था, लेकिन व्यावसायिक गतिविधियों में उपयोग हो रहा था।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)