महराजगंज सोमेन्द्र मीना के निर्देशानुसार जनपद में अवैध तस्करी और अपराध की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना ठूठीबारी पुलिस ने एक और प्रभावी कार्रवाई की है दिनांक 18 अगस्त 2025 को समय करीब 16:35 बजे, पुलिस टीम ने नेपाल सीमा की ओर तस्करी के लिए ले जाई जा रही 12 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की।
घटना का विवरण - उ0 नि0 विक्की कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम, जिसमें हे0का0 मनीष गौड़ शामिल थे, क्षेत्र में गश्त और अपराध व तस्करी की रोकथाम के लिए तैनात थी इसी दौरान एक मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर यूरिया खाद लादकर पुराना पेट्रोल पंप, मरचहवा के रास्ते नेपाल में तस्करी के लिए ले जा रहे हैं।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम तत्काल पुराना पेट्रोल पंप, मरचहवा पहुंची और आने वाली मोटरसाइकिलों और व्यक्तियों की निगरानी शुरू की कुछ समय बाद, कुछ व्यक्ति मोटरसाइकिलों पर यूरिया खाद लादकर आते दिखाई दिए।
पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस को देखते ही तस्करों ने मोटरसाइकिलों से खाद की बोरियां मौके पर फेंक दीं और नेपाल सीमा की ओर भागने में सफल रहे मौके पर तलाशी के दौरान पुलिस ने 12 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की बरामद सामग्री और विधिक कार्रवाई बरामद सामग्री 12 बोरी भारतीय यूरिया खाद।
कानूनी कार्रवाई - बरामद यूरिया खाद को सीमा शुल्क अधिनियम 1962 की धारा 110 के तहत जब्त किया गया। बरामद सामग्री को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए कस्टम कार्यालय, ठूठीबारी भेजा गया।

