महराजगंज कोल्हूई क्षेत्र में फंदे से लटका मिला एक युवक का शव

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के राजपुर बुजुर्ग, टोला कोमरवा में 4 सितंबर 2025 को दोपहर करीब 3:20 बजे एक 23 वर्षीय युवक उमेश, पुत्र सितराज, का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उनके घर के अंदर कुंडी के सहारे फंदे से लटकता पाया गया। 

जानकारी के अनुसार मृतक के परिवार में तीन भाई—संतोष, दिनेश और उमेश—थे। बताया जा रहा है कि उमेश की शादी करीब छह महीने पहले नीलम से हुई थी। तीन दिन पहले उमेश और नीलम के बीच किसी बात को लेकर नोकझोंक हुई थी, जिसके बाद नीलम अपने मायके चली गई थी।

घटना की सूचना मिलते ही कोल्हुई पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल की, और प्रारंभिक तौर पर इसे आत्महत्या का मामला माना जा रहा है। हालांकि, मौत के सटीक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)