महराजगंज चौक थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौनारिया राजा में 18 दिन बाद कुवैत से प्रवासी रामबचन यादव का शव पहुंचा। शव आते ही गांव में कोहराम मच गया। जानकारी के मुताबिक, रामबचन यादव करीब पाँच माह पहले तीसरी बार कुवैत गए थे, जहां वे खेती-बाड़ी का काम करते थे। रामबचन यादव की तीन बेटियाँ हैं।
पत्नी शकुंतला देवी ने बताया कि 29 अगस्त को सुबह से लेकर दोपहर करीब 3 बजे तक पति से मोबाइल पर बातचीत हुई थी। उसी शाम जानकारी मिली कि उनके पति के सर में दर्द होने के कारण उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शकुंतला देवी के अनुसार, दो दिन अस्पताल में भर्ती रहने के बाद 30 अगस्त को रामबचन यादव की मौत हो गई। लंबे इंतजार के बाद 18 दिन बाद उनका शव गांव पहुंचा, जिससे परिवार व गांव में शोक की लहर दौड़ गई।


