उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में एक दर्दनाक घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। महराजगंज क्षेत्र की एक गर्भवती महिला की प्रसव के दौरान मौत हो गई, जिसके बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की है।
महराजगंज की एक प्रसूता को सिद्धार्थनगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। प्रसव प्रक्रिया के दौरान महिला की अचानक हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल प्रशासन की लापरवाही से यह हादसा हुआ।
मौत की खबर मिलते ही गुस्साए परिजनों ने अस्पताल में हंगामा मचा दिया। उन्होंने फर्नीचर, उपकरण और अन्य सामान को नुकसान पहुंचाया। वायरल वीडियो में तोड़फोड़ के दृश्य साफ दिखाई दे रहे हैं, जिसमें लोग नारे लगाते और सामान फेंकते नजर आ रहे हैं।
सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया फिलहाल, शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है, और मामले की जांच चल रही है।
![]() |
| सिद्धार्थनगर का वीडियो देखो |


