महराजगंज जनपद
शारदीय नवरात्र के पहले दिन देवी मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ा रहा। मंदिरों में पूजा पाठ एवं घण्टों की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो गया।
नगर स्थित दुर्गा मंदिर पर भोर से श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ना शुरू हो गया। सुबह होते ही मंदिर प्रांगण श्रद्धालुओं से खचाखच भर गया। श्रद्धालु पूजा अर्चना कर मंदिर की ■ परिक्रमा कर मन्नते मांगी। प्रसिद्ध अदरौना दुर्गा मंदिर लेहड़ा पर श्रद्धालुओं - की भारी भीड़ उमड़ी रही। लाइन में लग कर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना
किया। तमाम श्रद्धालु बुधवार की शाम अपने घरों से निकलकर पैदल ही मंदिर पहुंचे और ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना किया।
