Maharajganj: धान खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न

Satya Prabhat News
By -
0

महाराजगंज खरीफ विपणन वर्ष 2024 25 हेतु धान खरीद के संदर्भ में जिलाधिकारी अनुनय झा की अध्यक्षता में धान खरीद प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुआ।

बैठक में जिलाधि कारी ने निर्देशित किया कि सभी केंद्र प्रभारी शासन की नीतियों के अनुरूप पारदर्शी तरीके से धान खरीद सुनिश्चित करें। केंद्रों पर किसानों को कोई असुविधा न होने पाए और प्रभारी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि लघु व सीमांत किसानों को धान क्रय में प्राथमिकता मिले। उन्होंने प्रभारियों को टोकन समय पर जारी करने और उनसे संपर्क करते हुए धान क्रय का निर्देश दिया, ताकि केंद्र पर किसानों को अनावश्यक इंतजार न करना पड़े। उन्होंने पावर डस्टर

सहित अन्य उपकरणों की मरम्मत

जिलाधिकारी ने

डिप्टी आरएमओ को निर्देश दिया कि सभी तहसीलों के एसडीएम से समन्वय करते हुए किसानो का सत्यापन जल्द से जल्द पूर्ण करें। केंद्रों पर क्रय की रोजाना रिपोर्ट लेकर प्रस्तुत करें। साथ ही एक कंट्रोल रूम कलेक्ट्रेट

में स्थापित करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्देशित किया कि धान परिवहन ठेकेदार द्वारा धान प्रेषण हेतु लगाये गये वाहनों का जी०पी०एस० के माध्यम से ट्रैकिंग कराएं। जिलाधिकारी ने समितियों पर किसानों के लिए सभी आवश्यक इंतजाम और पत्रावलियों का उचित रख रखाव सुनिश्चित करने हेतु भी निर्देशित किया। 
Satya Prabhat News

इससे पूर्व डिप्टी आरएमओ विवेक सिंह ने बताया कि इस वर्ष धान क्रय का लक्ष्य 02 लाख मीट्रिक टन है। जिला कृषि अधिकारी द्वारा अवगत कराया गया है कि खरीफ

उत्पादन 517.630 मी०टन, उत्पादकता 29 रू08 कु०हे० एवं

आच्छादन 1.77 लाख हे० है। खरीफ

विपणन वर्ष 2024-25 में सामान्य धान का समर्थन मूल्य रु० 2300/- निर्धारित किया गया है, जो कि गत वर्ष रू0 2,183/ के सापेक्ष रू० 117 अधिक है। खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 हेतु जनपद में कुल 27,79,402 गाँठ नये जूट बोरे खरीद हेतु उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त धान बिक्री में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु वर्तमान खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 में मिल सम्बद्धीकरण एन०आई०सी० द्वारा ई-उपार्जन पोर्टल पर स्वचालित (Automated) व्यवस्था द्वारा किया जायेगा। कार्यशाला में अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एआर सहकारिता सुनील गुप्ता, एलडीएम बी.एन. मिश्रा समस्त क्षेत्रीय विपणन अधिकारी, समस्त सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) सहित बड़ी संख्या मौजूद रहे

 संवाददाता शशांक राय




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)