माता की भक्ति में सराबोर हुए भक्त किया भजन कीर्त
बृजमनगंज 09 अक्टूबर (हि.स.)। तीन दिवसीय दुर्गा पूजा शारदीय नवरात्र के सप्तमी तिथि बुधवार शाम से शुरू हो गई। नवरात्र की षष्ठी तिथि की देर शाम जिले के सभी पूजा पंडालों में मां दुर्गा सहित अन्य देवताओं की मूर्तियों में विधिवत मंत्रोंच्चार,हवन पूजन के बाद प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान घट स्थापन और बोधन, आमंत्रण व अधिवास आदि अनुष्ठान बंगीय पूजा पंडालों में सम्पन्न हुआ। इसी के साथ पूजा पंडालों के पट आमजन के लिए खुल गए। पंडालों में ढाक के डंके की गूंज के बीच लोग सपरिवार मां दुर्गा का दर्शन पूजन करने पहुंचने लगे। पूजा पंडालों की भव्यता और आसपास बिजली की रंगीन लतरों से सजावट के चलते सड़कों पर इंद्रधनुषी रंग बिखर गए। झालरों से जगमग सड़क और गलियों में लोग सेल्फी भी लेते दिखे। खडखोड़ी स्थित पंडाल में लोगों का सैलाब उमड़ पड़ा।
आचार्य सत्यम पांडे द्वारा मंत्रोचारण एवम पूजन अर्चन से माता का पट अभिमन्यु राय एवम निर्मला जी के द्वारा खोला गया ।
माता की आरती और जयकारे से ह्रदय अल्हादित हो गया
पंडाल में माताओं ने द्मां दुर्गा का कोर भरा और परिवार के कुशल मंगल की कामना की । लोगो के द्वारा माता के पंडाल में यथाशक्ति दान दिया गया ।
अशोक राय, सुबाष राय , हरिनाथ राय ,सचिदानंद राय , शशांक राय , भरत राय, सत्यम राय , आदर्श राय , अविनाश राय , प्रधान असद अहमद अन्य सभी कमेटी के लोगो एवं ग्राम वासियों के सहयोग से सप्तमी का पूजन संपन्न हुआ ।श्रद्धालु पूजा अर्चना कर मंदिर की ■ परिक्रमा कर मन्नते मांगी। प्रसिद्ध अदरौना दुर्गा मंदिर लेहड़ा पर श्रद्धालुओं - की भारी भीड़ उमड़ी रही। लाइन में लग कर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना
किया। तमाम श्रद्धालु बुधवार की शाम अपने घरों से निकलकर पैदल ही मंदिर पहुंचे और ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना किया।श्रद्धालु पूजा अर्चना कर मंदिर की ■ परिक्रमा कर मन्नते मांगी। प्रसिद्ध अदरौना दुर्गा मंदिर लेहड़ा पर श्रद्धालुओं - की भारी भीड़ उमड़ी रही। लाइन में लग कर श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना
किया। तमाम श्रद्धालु बुधवार की शाम अपने घरों से निकलकर पैदल ही मंदिर पहुंचे और ग्रामीण अंचलों में स्थित मंदिरों में श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पूजा अर्चना उमंग के साथ पूरा किया