![]() |
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के तत्वाधान में दिनांक 9 दिसंबर से 13 दिसंबर 2025 तक शाम 4:00 बजे से रात्रि 7:00 बजे तक दिव्य ज्योति पार्क, तारामंडल, गोरखपुर में पांच दिवसीय श्री हरि कथा का भव्य आयोजन सुनिश्चित किया गया है।
इस आध्यात्मिक कार्यक्रम का संचालन दिव्य गुरु आशुतोष महाराज की दिव्य प्रेरणा से उनके शिष्यों एवं साध्वी शिष्याओं द्वारा किया जाएगा।
दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान पिछले तीन दशकों से गोरखपुर जनपद सहित पूरे पूर्वांचल में आध्यात्मिक एवं सामाजिक उत्थान हेतु विविध कार्यक्रमों का संचालन करता आया है। संस्थान द्वारा वर्षों से नशा मुक्ति, पर्यावरण जागरूकता, स्वास्थ्य शिक्षण तथा अन्य सामाजिक कल्याण से जुड़े अनेक कार्य निरंतर आयोजित किए जाते हैं।
संस्थान के देशभर में 350 से अधिक आश्रम एवं 10,000 से अधिक सन्यासी अध्यात्म के प्रचार-प्रसार में सक्रिय रूप से कार्यरत हैं। इसी श्रृंखला में गोरखपुर स्थित तारामंडल के दिव्य ज्योति आश्रम में प्रत्येक रविवार को सत्संग तथा हर महीने के द्वितीय रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाता है, जिसमें जिले भर के ब्रह्म ज्ञानी भक्त शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करते हैं।
दिव्य गुरु आशुतोष महाराज का कथन है—
“ईश्वर केवल मानने का विषय नहीं, जानने का विषय है; और ईश्वर को जाना तभी जा सकता है जब उसे देखा जाता है।”
पूर्ण सद्गुरु की कृपा से दिव्य दृष्टि के माध्यम से मानव अपने अंतर में ईश्वर का अनुभव कर सकता है, और इसी अनुभव के बाद वास्तविक ध्यान प्रारंभ होता है।
संस्थान प्रत्येक सप्ताह सामूहिक ध्यान का आयोजन करता है, जिससे भक्तजन ज्ञान एवं ध्यान का लाभ प्राप्त कर सकें।
उपरोक्त जानकारी संस्थान के पूर्वांचल प्रभारी एवं दिव्य गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य स्वामी अर्जुनानंद ने मीडिया कर्मियों के समक्ष प्रदान की।
स्वामी अर्जुनानंद
संयोजक, दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान, गोरखपुर
📞 9451563959, 7897203969

