![]() |
गाजीपुर जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल मनोज सिन्हा अपनी भाभी के गोलोकवासी होने के उपरांत जनपद गाजीपुर पहुंचे, जहां उन्होंने पारिवारिक कार्यक्रम में सहभाग किया। इसी क्रम में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचनाधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO मानवाधिकार) के पदाधिकारियों ने राज्यपाल से मुलाकात की।
संगठन की ओर से राष्ट्रीय सचिव अमित अग्रहरि ने अपनी टीम के साथ राज्यपाल मनोज सिन्हा से भेंट कर शोक-संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस दौरान मानवाधिकारों के क्षेत्र में संगठन द्वारा किए जा रहे जनहित कार्यों, सामाजिक सरोकारों और जागरूकता अभियानों को लेकर भी चर्चा हुई।
राज्यपाल मनोज सिन्हा ने संगठन के प्रयासों की सराहना करते हुए मानवाधिकार संरक्षण एवं सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने की बात कही। मुलाकात सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।

