नौतनवा पुलिस की जबरदस्त सफलता—भारतीय उर्वरक की 60 बोरी बरामद, फरेंदा निवासी आरोपी गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0


महाराजगंज जनपद की नौतनवा पुलिस को अवैध तस्करी पर रोक लगाने के अभियान के तहत एक बड़ी सफलता मिली है। थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर डंडा नदी के पास से एक पिकअप वाहन को रोका, जिसमें 60 बोरी भारतीय उर्वरक लदा हुआ था। बताया जा रहा है कि यह उर्वरक तस्करी के उद्देश्य से ले जाया जा रहा था।


पुलिस ने मौके से पिकअप वाहन और उर्वरक को बरामद कर लिया। साथ ही एक अभियुक्त अख्तर हुसैन, पुत्र अहमद हुसैन, निवासी वार्ड संख्या 18, रहमान मार्केट, नगर पंचायत फरेंदा को गिरफ्तार किया गया है।


नौतनवा पुलिस ने पकड़े गए उर्वरक को कस्टम विभाग को सुपुर्द कर दिया है। वहीं गिरफ्तार अभियुक्त के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है और उसे न्यायालय भेजने की तैयारी है।


थाना अध्यक्ष पुरुषोत्तम राव ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए डंडा नदी पुल के पास से पिकअप और उर्वरक बरामद किए गए। मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।

सत्य प्रभात न्यूज़ – शशांक राय 




Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)