महराजगंज भारत–नेपाल सीमा पर इमिग्रेशन की बड़ी कार्रवाई, अवैध घुसपैठ करते श्रीलंकन नागरिक गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0


 महराजगंज। भारत–नेपाल सीमा पर अवैध घुसपैठ एवं संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती के तहत इमिग्रेशन विभाग को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक महराजगंज एवं इमिग्रेशन विभाग के उच्चाधिकारियों द्वारा पूर्व में आयोजित गोष्ठी में दिए गए दिशा–निर्देशों के अनुपालन में यह कार्रवाई की गई।

दिनांक 20 दिसंबर 2025 को रात्रि लगभग 21:45 बजे, इमिग्रेशन अधिकारी रोहित सिंह मय टीम एवं आव्रजन अधिकारी विशाल यादव, सोनौली द्वारा भारत–नेपाल सीमा स्थित कस्बा सोनौली में चेकिंग के दौरान एक श्रीलंकन नागरिक को अवैध रूप से भारत में प्रवेश करते हुए गिरफ्तार किया गया।


गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान केनेडी राजेन्द्रम (52 वर्ष) निवासी सेंट जोसेफ मवाथा, एताकल, नेगाम्बो, श्रीलंका के रूप में हुई है। जांच में पाया गया कि अभियुक्त अनाधिकृत मार्ग से भारतीय सीमा में प्रवेश कर रहा था।


इमिग्रेशन टीम द्वारा अभियुक्त को विधिक कार्रवाई हेतु थाना सोनौली को सुपुर्द किया गया, जहां उसके विरुद्ध मु0अ0सं0 123/2025, धारा 14A विदेशी अधिनियम 1946 के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर अग्रिम कानूनी कार्रवाई की जा रही है।





Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)