![]() |
महराजगंज जनपद के चौक थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सभा नाथनगर में रविवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव के पास स्थित पोखरे के किनारे एक पेड़ से 19 वर्षीय युवती का शव लटका मिला।
मृतका सुमित्रा की पहचान—
शव की पहचान सुमित्रा (19 वर्ष), पुत्री राधेश्याम के रूप में हुई है। ग्रामीणों की सूचना पर चौक थाना अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को नीचे उतरवाकर कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
परिजनों के अनुसार—
घटना के समय घर के अन्य सदस्य मौजूद नहीं थे। मृतका की मां फुलवंता ने बताया कि उस समय घर पर केवल वे दोनों ही थीं। घटना कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है।
पुलिस जांच में जुटी—
थानाध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता ने कहा कि तहरीर मिलने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।

