![]() |
मृतका की पहचान सुधा अग्रहरि के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले सुधा का गांव के ही एक व्यक्ति से विवाद हुआ था, जिसको लेकर उसने परसा मलिक थाने में तहरीर भी दी थी। ग्रामीणों के दबाव में दोनों पक्षों के बीच सुलह-समझौता करा दिया गया था, लेकिन मृतका इस समझौते से संतुष्ट नहीं थी। सूत्रों के अनुसार विवाद का कारण आपसी लेन-देन बताया जा रहा है।
सुधा अग्रहरि के दो बच्चे हैं—बड़ी बेटी रीना अग्रहरि और छोटा बेटा विशाल अग्रहरि। मृतका के पति रोजी-रोटी के सिलसिले में गोरखपुर में मजदूरी करते हैं।
घटना की सूचना मिलते ही परसा मलिक पुलिस मौके पर पहुंची। फोरेंसिक टीम को बुलाकर शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। मौके पर पहुंचे नौतनवा क्षेत्राधिकारी अंकुर गौतम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

