![]() |
महराजगंज जनपद न्यायाधीश, जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा एवं पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने बुधवार को जिला कारागार महराजगंज का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जेल अधीक्षक सहित पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा।
अधिकारियों ने सभी बैरकों का गहन निरीक्षण किया तथा बंदियों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान किसी भी बैरक में कोई आपत्तिजनक सामग्री नहीं पाई गई।
जेल अधीक्षक ने बताया कि नियमित रूप से उनके एवं जेल स्टाफ द्वारा चेकिंग की जाती है। निरीक्षण के समय कारागार की सभी व्यवस्थाएँ संतोषजनक पाई गईं।
पुलिस अधीक्षक ने जेल अधीक्षक को निर्देशित किया कि कारागार का नियमित निरीक्षण सुनिश्चित करें और शातिर बंदियों पर विशेष सतर्क दृष्टि बनाए रखें। साथ ही, बंदियों की गतिविधियों एवं सुरक्षा संबंधी जानकारी समय-समय पर उपलब्ध कराते रहें।

