महराजगंज पॉक्सो एक्ट में फरार अभियुक्त गिरफ्तार, एसपी सोमेन्द्र मीना के निर्देश पर बड़ी सफलता

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज पुलिस द्वारा अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत एक अहम सफलता हाथ लगी है। पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ के मार्गदर्शन में थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने पॉक्सो एक्ट के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।


प्राप्त जानकारी के अनुसार मुकदमा संख्या 254/2025, धारा 64(1), 87, 137(2) बीएनएस तथा धारा 5(एल)/6 पॉक्सो एक्ट थाना पुरन्दरपुर में दर्ज था। अभियुक्त पर आरोप है कि उसने एक नाबालिग पीड़िता को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने, शादी का प्रलोभन देने तथा शारीरिक शोषण करने जैसे गंभीर अपराध किए।


मुखबिर की विशेष सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना पुरन्दरपुर पुलिस टीम ने दिनांक 18.12.2025 की रात्रि करीब 11:00 बजे पुरन्दरपुर चौराहे से अभियुक्त किसन उर्फ कृष्णा पुत्र रामबचन, उम्र लगभग 19 वर्ष, निवासी ग्राम सिसवनिया बुजुर्ग, थाना पुरन्दरपुर, जनपद महराजगंज को नियमानुसार गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्त को विधिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

पुलिस अधीक्षक सोमेन्द्र मीना ने गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और बाल यौन शोषण जैसे जघन्य अपराधों में संलिप्त किसी भी अभियुक्त को बख्शा नहीं जाएगा।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)