गोरखपुर पुलिस का बड़ा खुलासा: युवक हत्याकांड का पर्दाफाश, 4 अभियुक्त गिरफ्तार

Satya Prabhat News
By -
0


गोरखपुर।

जनपद गोरखपुर के सहजनवां थाना क्षेत्र में हुई युवक की हत्या का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। थानाध्यक्ष सहजनवां महेश चौबे के नेतृत्व में की गई प्रभावी कार्रवाई में हत्या को अंजाम देने वाले चार अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान पप्पू, राजू, मंगल और बबलू के रूप में हुई है। पुलिस जांच में सामने आया है कि सभी अभियुक्तों ने नशे की हालत में आपसी विवाद के दौरान इस जघन्य वारदात को अंजाम दिया।


पुलिस के अनुसार, शराब पीने के दौरान शराब के पैसे मांगने पर इंकार करने से विवाद बढ़ गया, जिसके बाद आरोपियों ने मिलकर युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद से ही पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश में जुटी थी।


सहजनवां पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र से ही चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्यवाही पूरी करते हुए अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।


गोरखपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनपद में अपराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान निरंतर जारी रहेगा।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)