महराजगंज में शीतलहर का कहर: कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल 29 दिसंबर को रहेंगे बंद

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज, 28 दिसंबर जिले में शीतलहर के प्रकोप और लगातार बढ़ रही कड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा के लिए अहम फैसला लिया है। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा के निर्देशानुसार दिनांक 29 दिसंबर 2025 को एक दिन के लिए कक्षा 01 से कक्षा 08 तक के सभी विद्यालय बंद रहेंगे।


जिलाधिकारी द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस निर्णय के अंतर्गत सभी परिषदीय, प्राथमिक, कान्वेंट एवं निजी विद्यालय शामिल हैं। कक्षा एक से आठ तक के छात्रों की कक्षाएं स्थगित रहेंगी, जिससे बच्चों को अत्यधिक ठंड और शीतलहर के दुष्प्रभाव से सुरक्षित रखा जा सके।


प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यह कदम बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उठाया गया है। साथ ही अभिभावकों से अपील की गई है कि वे बच्चों को ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनाएं, अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने दें और प्रशासन द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)