महराजगंज: ऑपरेशन कार-ओ-बार में अवैध शराबखोरी पर पुलिस की सख्ती, मचा हड़कंप

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज में कार को बार बनाकर सड़क पर खुलेआम शराब पीने वालों की अब खैर नहीं। पुलिस अधीक्षक सोमेंद्र मीना के निर्देश पर बुधवार शाम पूरे जनपद में ‘ऑपरेशन कार-ओ-बार’ चलाया गया। पुलिस टीमों ने शाम 5 बजे से रात 8 बजे तक शराब के ठेकों और उन सभी स्थानों पर गहन चेकिंग की, जहां अवैध शराब पीने की शिकायतें मिलती रही हैं।


अभियान के दौरान पुलिस ने अनधिकृत स्थलों पर शराब पीते और पिलाते पाए गए 765 लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की। कई स्थानों पर अवैधानिक गतिविधियों में लिप्त लोगों को हिरासत में लिया गया। वहीं शराब के नशे में वाहन चलाने वालों पर मौके पर ही जुर्माना और अन्य कानूनी कार्रवाई की गई।


पुलिस अधीक्षक ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर शराबखोरी पर रोक, सड़क दुर्घटनाओं में कमी और कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाना अभियान का मुख्य लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि ऐसे अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)