महराजगंज प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से कराया जा रहा श्रम, वीडियो वायरल—अभिभावकों में आक्रोश

Satya Prabhat News
By -
0

महराजगंज मिठौरा ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय सिंदुरिया प्रथम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो में छोटे-छोटे बच्चे हाथों से मिट्टी भरकर हैंड-ट्रॉली से ढोते हुए नजर आ रहे हैं नाबालिग बच्चों से श्रम कराए जाने के आरोपों ने शिक्षा विभाग से लेकर ग्रामीणों तक सभी को सकते में डाल दिया है।


वायरल वीडियो में एक महिला और वीडियो रिकॉर्ड कर रहे व्यक्ति के बीच विवाद की आवाजें भी सुनाई देती हैं। ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय परिसर में व्यवस्था सुधारने के नाम पर बच्चों से काम कराया जा रहा है, जो नियमों और बाल अधिकारों का स्पष्ट उल्लंघन है।


घटना सामने आने के बाद अभिभावकों में भारी रोष है। उनका कहना है कि स्कूल बच्चों को शिक्षा देने के लिए है, न कि उनसे मजदूरी कराने के लिए।

मामले ने शिक्षा विभाग में भी हड़कंप मचा दिया है और जांच की मांग जोर पकड़ने लगी है।


फिलहाल शिक्षा विभाग की ओर से इस प्रकरण पर कोई आधिकारिक बयान या कार्रवाई सामने नहीं आई है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)