महराजगंज पुलिस की त्वरित कार्रवाई भटके नाबालिग को सी-प्लान ऐप की मदद से परिजनों से मिलाया

Satya Prabhat News
By -
0


 महराजगंज थाना कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बागापार चौराहे पर शनिवार देर शाम एक 14 वर्षीय नाबालिग बालक भटकता हुआ मिला, जो गोरखपुर से आते समय मार्ग भटककर महराजगंज के बागापार क्षेत्र में पहुँच गया था। बागापार चौकी पुलिस ने सतर्कता दिखाते हुए बालक को तुरंत सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया और उससे पूछताछ कर जानकारी जुटाने का प्रयास किया।


सी-प्लान एप्लिकेशन की मदद से बालक के परिजनों का पता लगाया गया। जांच में पता चला कि किशोर का नाम गुलाम मोहम्मद है, जो जनपद सिद्धार्थनगर के थाना गोल्हौरा क्षेत्र के नागापार गांव का निवासी है।


पुलिस टीम की त्वरित कार्रवाई और अथक प्रयासों के बाद परिजनों से संपर्क स्थापित किया गया। उन्हें स्थानीय पुलिस चौकी पर बुलाकर बालक को सकुशल सुपुर्द कर दिया गया। परिजनों ने राहत की सांस ली और महराजगंज पुलिस के इस मानवीय व त्वरित प्रयास के लिए धन्यवाद व्यक्त किया।


इस सराहनीय कार्य में उ.नि. मनीष पटेल (चौकी प्रभारी बागापार), हेड कांस्टेबल अनवर अली तथा कांस्टेबल निरंजन का विशेष योगदान रहा, जिन्होंने किशोर के परिजनों का पता लगाने और उनकी सहायता करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)