लखनऊ में मानवाधिकार की गूंज: न्यायमूर्तियों की मौजूदगी में भव्य सेमिनार आयोजित

Satya Prabhat News
By -
0

 

लखनऊ। विश्व मानवाधिकार दिवस (10 दिसंबर 2025) के अवसर पर लालाबाग दुबग्गा, लखनऊ में राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं सूचना अधिकार संरक्षण संगठन (NHRIPO) के तत्वावधान में मानवाधिकार जागरूकता सेमिनार का आयोजन किया गया।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय न्यायमूर्ति आर.एम. चौहान (जज हाईकोर्ट, खंडपीठ लखनऊ अ.प्रा.) ने माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि भारत में प्राचीन काल से ही मानव धर्म और मानव अधिकारों की रक्षा की परंपरा रही है, जो आज भी निरंतर जारी है।


अध्यक्षता कर रहे माननीय न्यायमूर्ति आर.के. रस्तोगी (पूर्व चेयरमैन, औद्योगिक न्यायाधिकरण यूपी) ने कहा कि सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक और धार्मिक सभी क्षेत्रों में मानव अधिकारों की रक्षा अत्यंत आवश्यक है।


विशिष्ट अतिथि एस.के. मोदनवाल (राष्ट्रीय चेयरमैन, NHRIPO) ने बताया कि संगठन सदैव मानव अधिकारों की रक्षा हेतु तत्पर है। कोई भी पीड़ित व्यक्ति संगठन को प्रार्थना पत्र भेजकर न्याय की मांग कर सकता है, और उसे न्याय प्राप्ति में किसी कठिनाई का सामना नहीं करना पड़ेगा।


विधिक सलाहकार गौरव कुमार चतुर्वेदी (पूर्व राज्य विधि अधिकारी, उत्तर प्रदेश सरकार, हाईकोर्ट इलाहाबाद) ने कहा कि मानव हित की रक्षा परिवार से ही प्रारंभ होती है, जिसके उदाहरण हमारे शास्त्रों और पौराणिक कथाओं में मिलते हैं। उन्होंने कहा कि संविधान नागरिकों के न्याय अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा करता है।


राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष फरहत एजाज ने कहा कि न्याय प्राप्ति प्रत्येक नागरिक का जन्मसिद्ध अधिकार है और अन्याय के विरुद्ध आवाज़ बुलंद करनी चाहिए।


प्रदेश महासचिव (ओबीसी प्रकोष्ठ) धनजीत गुप्ता ने कहा कि मनुष्य को मनुष्य के प्रति सेवा भाव रखना चाहिए। वहीं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष इंजीनियर अली हम्मूद ने कहा कि संविधान में प्रदत्त मौलिक अधिकारों का संरक्षण ही वास्तविक मानवाधिकार संरक्षण है। साथ ही नागरिकों को अपने मौलिक कर्तव्यों का भी पालन करना चाहिए।


कार्यक्रम में नन्हें-मुन्नों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं।

सेमिनार का संचालन सुदेश कुमार (निजी सचिव—राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने किया।


कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथियों में —

मीरा साहू (मंडल उपाध्यक्ष, महिला सेल), हरिकेश तिवारी (जिला उपाध्यक्ष), कमलेश कुमार (महानगर अध्यक्ष एससी/एसटी सेल), हेमलता सिंह (जिलाध्यक्ष महिला सेल), मधु गौतम (तहसील अध्यक्ष, सदर महिला सेल), राजेश कुमार (तहसील उपाध्यक्ष, एससी/एसटी सेल), सोनू सिंह (तहसील उपाध्यक्ष सदर), मीना गुप्ता (तहसील उपाध्यक्ष), अभय गुप्ता (मीडिया प्रभारी), कुसुमलता, छेदीलाल सहित समस्त NHRIPO मानवाधिकार लखनऊ ब्यूरो के सदस्य उपस्थित रहे।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)