महराजगंज से उठी जनआवाज़, पूरे प्रदेश में पहचान बना रहा ‘सत्य प्रभात न्यूज़

Satya Prabhat News
By -
0


महराजगंज (उत्तर प्रदेश)

उत्तर प्रदेश के जिला महराजगंज से संचालित सत्य प्रभात न्यूज़ आज प्रदेश के कई ज़िलों में निष्पक्ष, निर्भीक और जनहितकारी पत्रकारिता के लिए अपनी अलग पहचान बना चुका है। सीमित संसाधनों के बावजूद सत्य प्रभात न्यूज़ लगातार ज़मीनी मुद्दों को प्रमुखता से उठाकर जनता की वास्तविक समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुँचाने का कार्य कर रहा है।


ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहरी क्षेत्रों तक शिक्षा, स्वास्थ्य, कानून-व्यवस्था, सड़क, बिजली, पानी और भ्रष्टाचार जैसे अहम विषयों पर सत्य प्रभात न्यूज़ की खबरें जनता की आवाज़ बनकर उभर रहा हैं। चैनल/पोर्टल द्वारा प्रकाशित खबरों का असर कई बार देखने को मिला रहा है, जहाँ शासन, प्रशासन ने त्वरित संज्ञान लेकर कार्रवाई भी की है।


सत्य प्रभात न्यूज़ के संपादक विष्णु गुप्ता का उद्देश्य केवल खबर दिखाना नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग को न्याय दिलाने की दिशा में एक मजबूत माध्यम बनना है। निष्पक्षता, सच्चाई और जनहित को प्राथमिकता देते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म लगातार पत्रकारिता के मूल मूल्यों पर खरा उतरने का प्रयास कर रहा है।


उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सक्रिय संवाददाताओं के माध्यम से सत्य प्रभात न्यूज़ हर छोटी-बड़ी घटना को ईमानदारी से जनता के सामने प्रस्तुत कर रहा है। यही कारण है कि आज यह न्यूज़ माध्यम जनता के विश्वास का प्रतीक बनता जा रहा है।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)