महाराजगंज: हाईवे किनारे बगीचे में मिला 60 वर्षीय बुजुर्ग का शव, फिनायल पीने से आत्महत्या की आशंका

Satya Prabhat News
By -
0

महाराजगंज थाना बृजमनगंज क्षेत्र के बेलसर गांव में हाईवे के बगल स्थित बगीचे में एक लगभग 60 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया, जहां शव के पास एक बोतल और गिलास मिला, जिसमें से फिनायल जैसी तेज बदबू आ रही थी। आशंका है कि व्यक्ति ने विषाक्त पदार्थ सेवन कर आत्महत्या की है। पास में पकौड़ी भी पड़ी मिली।


जांच के दौरान मृतक की जेब से एक मोबाइल फोन और ₹2132 बरामद किए गए। मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर पता चला कि मृतक का नाम मोहर निराला पुत्र रामाश्रय, निवासी ग्राम परसाखाड़, थाना कोल्हुई, जनपद महाराजगंज है।


थाना कोल्हुई से जानकारी मिली कि मृतक के परिजनों ने 10 दिसंबर 2025 को उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। परिजनों के अनुसार, वे सिद्धार्थनगर दवा लेने गए थे और वापस नहीं लौटे थे।


पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। परिजनों के आने के बाद शव की पहचान की औपचारिक पुष्टि तथा अन्य विधिक कार्यवाही की जाएगी।



Post a Comment

0 Comments

Post a Comment (0)