गोरखपुर के हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के कुचडेहरी गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ माँ की डांट से नाराज एक 18 वर्षीय युवक मोहित ने फांसी लगाकर जान दे दी। बेटे की मौत देख माँ कौशल्या और 14 वर्षीय बहन ने जहर खा लिया, इलाज के दौरान दोनों की भी मौत हो गई।
जानकारी के मुताबिक, मोहित मुंबई में मजदूरी करता था और हाल ही में घर लौटा था। रविवार को माँ ने उससे दवा लाने को कहा, लेकिन वह नहीं गया। इसी बात पर माँ ने उसे डांट दिया। जब माँ और बहन दवा लेने गईं, उसी दौरान मोहित ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
घर लौटने पर बेटे की हालत देखकर माँ कौशल्या और बहन ने जहर खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहाँ इलाज के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया।
परिवार में पहले ही पिता की 10 साल पहले मृत्यु हो चुकी थी, जिससे यह घटना और भी वज्रपात समान बन गई। पूरे गांव में शोक और सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

